{"_id":"623a012c5dd4e312b53b5d78","slug":"in-the-amrit-mahotsav-of-azadi-in-azamgarh-children-could-not-even-tell-about-shaheed-bhagat-singh-and-even-the-teachers-could-not-answer-one-more","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: अमृत महोत्सव में भगत सिंह के बारे में भी नहीं बता सके बच्चे, एक जवाब तो शिक्षक भी नहीं दे सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: अमृत महोत्सव में भगत सिंह के बारे में भी नहीं बता सके बच्चे, एक जवाब तो शिक्षक भी नहीं दे सके
Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
सार
आजमगढ़ जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्व को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलेक्ट्रेट क्षेत्र में निकाली गई जागरुकता रैली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जब बच्चों से शहीद भगत सिंह के बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसी प्रकार 22 मार्च क्यों महत्वपूर्ण है, इसका सही जवाब सिर्फ एक अध्यापिका ही दे सकी।
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अमृत महोत्सव के संबंध में ही सवाल कर दिया। उन्होंने पूछा कि यह महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है। बेसिक विभाग के अधिकारी और शिक्षक इसका इसका जवाब नहीं दे सके। तब डीएम ने फिर पूछा 22 मार्च क्यों खास है जिसकी वजह से उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सवाल पर अधिकतर शिक्षक चुप्पी साधे रहे
इस सवाल पर भी अधिकतर शिक्षक चुप्पी साधे रहे। तभी एक शिक्षिका सामने आई और उसने बताया कि 22 मार्च को ही उत्तर प्रदेश नाम पड़ा था। इसके पहले यह नार्थ वेस्ट यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता है। इसलिए आज हम लोग उत्सव मना रहे हैं। शिक्षिका के जवाब देने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा शहीद भगत सिंह कौन थे? इसका जवाब बच्चे नहीं दे सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्व को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा। डीएम वित्त एवं राजस्व ने बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, बीएसए अतुल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्व को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा