{"_id":"58a49dd34f1c1bd157d83f1e","slug":"in-road-accident-10-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बस, 10 लोग घायल, सात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बस, 10 लोग घायल, सात गंभीर
azamgarah
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार के पास बुधवार की सुबह पहले से खड़े ट्रक से रोडवेज की बस टकरा गई। इस घटना में बस चालक और परिचालक सहित दस यात्री घायल हो गए। घायलों को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय राप्ती नगर डिपो की बस इलाहाबाद से गोरखपुर जिले को जा रही थी।
घायल होने वालों में अंबेडकर नगर जिले के होआपुर गांव निवासी चालक अजय तिवारी (32), गोरखपुर जिले के टिटोरा गांव निवासी परिचालक सुजीत सिंह (25) घायल हो गए। यात्रियों में गोरखपुर जनपद के कोलहन गांव निवासी सीबी तिवारी (65), उनकी पत्नी भानू देवी (60), मुबारकपुर गांव निवासी श्यामचंद जायसवाल (40), तहबरपुर गांव निवासी कमलेश यादव (25), फतेहपुर जिले के कागा थाना क्षेत्र के सैदयनपुर गांव निवासी लैमुननिशा (30), सरवर अली (32), सितारा (42) और अतरौलिया गांव निवासी जगदीश (45) घायल हो गए। बस में इन लोगों के अलावा कुल 22 लोग सवार थे। यह सभी लोग इलाहाबाद से बस में बैठकर आ रहे थे।
इससे पहले बुधवार की सुबह पांच बजे बस जैसे ही ठेकमा बाजार के समीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई । सूचना मिलने पर पीएचसी मार्टीनगंज, ठेकमा और सीएचसी बरदह और लालगंज की 108 नंबर की एंबुलेंस पहुंची व घायलों को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डाक्टर ने सरवर अली, सितारा और जगदीश को घर भेज दिया। जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
े