फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In police custody, the killer is strangled and hands severed, condition critical

पुलिस कस्टडी में हत्यारोपी ने गला और हाथ काटा, हालत गंभीर

Sun, 16 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
In police custody, the killer is strangled and hands severed, condition critical
अंबारी (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार निवासी 15 वर्षीय अमर बरनवाल पुत्र प्रेमचंद बरनवाल चार दिनों से लापता था। चौथे दिन उसका शव घर के पीछे स्थित नाबदान से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक के भाइयों समेत चार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इन्हीं में शामिल एक भाई 24 वर्षीय निराले ने थाने के बाथरूम में जाकर जंगले का शीशा तोड़ कर अपने गले व हाथ को काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर पुलिस लहुलुहान हाल में उसे फूलपुर कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना के पल्थी बाजार निवासी अमर बरनवाल (15) पुत्र प्रेम चन्द बरनवाल की गत दिनों हत्या हो गई थी। पुलिस संदिग्ध आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही थी। शनिवार को निराले (24) पुत्र प्रेमचन्द बरनवाल ने थाने के बाथरूम में जाकर जगले के शीशे से अपने गले और हाथ की नस पर वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। खून से सना देख पुलिस ने तत्काल उसे को फूलपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। हत्यारोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ का कहना है कि दीदारगंज के पल्थी में हुई हत्या के मामले मृतक के भाइयों सहित चार लोगो को हत्या के आरोप में पूछताछ करने के लिए उठाया गया था। इसमे एक भाई निराले ने बाथरूम में जाकर जंगले का शीशा निकाल अपने गले और हाथ को काटकर आत्मघाती कदम उठाया है। उसका इलाज फूलपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed