{"_id":"60e5f4e48ebc3e87bb6cae75","slug":"in-most-of-the-blocks-only-two-contenders-are-face-to-face-azamgarh-news-vns5992223158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर ब्लाकों में दो ही दावेदार हैं आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर ब्लाकों में दो ही दावेदार हैं आमने-सामने
विज्ञापन
आजमगढ़। ब्लाक प्रमुख चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिले के सभी 22 ब्लॉकों में भाजपा और सपा के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। सपा ने 16 तो भाजपा ने बुधवार को 18 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। बसपा ने कहीं से चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में ही कुछ ही सीटें होंगी जहां दो से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतरें।
महराजगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए एमएलसी राकेश यादव की पत्नी आशा देवी (सपा) व सुनीता यादव (भाजपा) दावेदार हैं। रानी की सराय ब्लाक में सपा से रूखसाना तो भाजपा से विपिन सिंह मैदान में हैं। जहानागंज ब्लाक में भी दो दावेदार ही सामने आए है। सपा से वीनस चौधरी व भाजपा से रमेश कन्नौजिया दावा कर रहे हैं। अतरौलिया में सपा के चंद्रशेखर व भाजपा के हर्षित सिंह में मुकाबला होना है। बिलरियागंज ब्लाक में सपा ने गीता यादव तो भाजपा ने शुभ्रा राय पर दांव लगाया है। यहां से बसपा की उर्मिला यादव के भी मैदान में उतरने के कयासलगाए जा रहे हैं। हरैया ब्लाक से सपा ने सारिका पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
अहरौला ब्लाक में भाजपा से सुनीता राज तो सपा से आशा देवी दावेदार हैं। बसपा की शाहिना शकील मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हरैया में भाजपा ने संदीप पटेल के नाम की घोषणा कर दी है लेकिन सपा से कोई सामने नहीं आया है। पवई में सपा के ओंकार यादव और भाजपा के वरुण कांत यादव के बीच मुकाबले के आसार हैं। सठियांव में सपा ने पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली की बहू श्वेता यादव और भाजपा सरिता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तहबरपुर में सपा ने अनुराधिक यादव को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है जबकि भाजपा ने यहां अभी पत्ता नहीं खोला है। पल्हना से भाजपा ने अनुराग सिंह को मैदान में उतारा है पर सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अजमतगढ़ से भाजपा ने मनीष मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने यहां से कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। मिर्जापुर ब्लाक से भाजपा ने गीता जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने पत्ता नहीं खोला है तो वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव व शाहिद अहमद भी भागदौड़ कर रहे है। लालगंज सीट के लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आए है। जिसमें मनोज सरोज, कमला देवी व सुनील राम शामिल है। यहां से किसी भी दल ने अभी दावेदारी नहीं ठोकी है। मोहम्मदपुर ब्लाक सीट पर पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी विश्वकर्मा के भाई विजय विश्वकर्मा भाजपा व प्रमोद चौहान सपा के बीच मुकाबले की संभावना बनी है। दोनों को उनकी पार्टियों ने प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। फूलपुर ब्लाक प्रमुख पद पर सपा से अर्चना यादव दावेदार है। भाजपा ने अभी यहां पत्ता नहीं खोला है। पल्हनी ब्लाक की बात की जाए तो यहां भाजपा ने संजय यादव पर दांव खेल दिया है जबकि सपा अभी दो प्रत्याशियों प्रमोद यादव व संतोष यादव को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है।