{"_id":"59a9a4134f1c1be9278b4ca4","slug":"in-many-village-ghaghra-in-danger-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांव के पुरवे कटान की जद में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांव के पुरवे कटान की जद में
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
घाघरा का पानी घटने के साथ ही गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार घटाव होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन तेजी से हो रहे कटान ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रही है। पिछले 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। इस क्रम में बदरहुआ पर 22 सेमी और डिघिया पर 27 सेमी घटाव दर्ज हुआ।
बता दें कि घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार की शाम चार बजे तक बदरहुआ पर 71.76 और डिघिया पर 70.83 था। वहीं शुक्रवार की शाम चार बजे तक बरदहुआ पर जलस्तर 71.54 और डिघिया पर 70.56 था। इस प्रकार पिछले 24 घंटे मे बदरहुआ पर जलस्तर 22 सेमी और डिघिया पर 27 सेमी घटा है।
बता देें कि बहरदुआ नाले पर घाघरा का खतरा बिंदु 71.68 और डिघिया पर 70.40 है। सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में बहने वाली घाघरा के जलस्तर में जहां थोड़ी नरमी देखने को मिली है, वहीं अब घाघरा ने कटान तेज कर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गांवों से घाघरा का पानी तो हटने लगा है। लेकिन कटान तेज हो गया है। जैसे-जैसे पानी हट रहा है बड़े-बड़े पेड़ धराशायी होना शुरु हो गए है। साथ ही लोगों के घरों की दीवार, कच्चे मकान के छप्पर गिरना शुरु हो गए है। पानी घटने के साथ देवारा ख़ास राजा मुराली का पुरवा, त्रिपुरारी का पुरवा और बगहवा के सामने कटान तेज हो गया है।
वहीं, अचल नगर के अचल सिंह देवारा गरीब दुबे, देवारा भीक्षुकदास, देवारा रामशरण में कटान तेज है। देवाराखास राजा के ग्राम प्रधान पलटन यादव ने बताया कि गांव के उत्तर बगहा के सामने कटान तेज है। अचल नगर के प्रधान महेश यादव ने कहा कि हमारे गांव के कई पुरवों में कटान जारी है।
उधर शुक्रवार को शाहडीह में पुराना पीपल का पेड़ धराशाही हो गया। बांका गांव में रामशीष, रामजस के अलावा देवारा खास राजा में चार लोगों के छप्पर की दीवार गिर गई।
बाढ़ से आजमगढ़ से मुंबई जानी वाली ट्रेन निरस्त
मेजवां(ब्यूरो)। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ जाने से सप्ताह में एक दिन लोकमान्य तिलक (मुंबई) से चलकर आजमगढ़ तक आने वाली 11053 आजमगढ-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं आई।
जिसके चलते शुक्रवार को जिले से जाने वाली आजमगढ़-लोकमान्य तिलक 11054 रेल विभाग ने निरस्त कर दिया। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रा के लिए एक माह पूर्व टिकट आरक्षण कराए यात्रियों को टिकट वापस करना पड़ा।
वही मुंबई-गोरखपुर 11055 गोदान डाउन स्टेशन पर 12 घंटा विलंब से आई। वहीं शुक्रवार को गोरखपुर से मुंबई तक जिले से होकर जाने वाली गोदान अप 11056 पांच घंटा देरी से आई। जिसके चलते स्टेशन पर अफरातफरी रही। खुरासन रोड स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।