फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In-laws trying to kill daughter, case filed

Azamgarh News: बेटी को मारने का प्रयास कर रहे ससुराल वाले, मुकदमा

Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
In-laws trying to kill daughter, case filed
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने में एक व्यक्ति ने अपने दामाद समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। तहरीर में पीड़ित ने ससुराल वालों पर बेटी को मारने का प्रयास करने और बीमार होने पर इलाज न कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रौनापार थाना के सिरही गांव ओम प्रकाश ने मुबारकपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रेमा का विवाह दो वर्ष पूर्व मुबारकपुर के च्यूंटही गांव निवासी सर्वेश के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को दामाद सर्वेश, उसके भाई सुरेश, मिशला व मनीष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने बताया कि वर्तमान में उसकी पुत्री प्रेमा के पित्त की थैली में 12 एमएम की पथरी है। जिसका इलाज भी ससुराल वाले नहीं करा रहे हैं और न ही उसकी विदाई ही कर रहे हैं कि मैं ही उसे लाकर उसका इलाज करा सकूं। ससुराल वालों की यह कवायद बेटी को मार देने का प्रयास है। ऐसे में ओमप्रकाश ने बेटी की विदाई कराये जाने की मांग किया है ताकि उसका इलाज करा कर वह जीवन रक्षा कर सके। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed