फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In-laws harass for Rs 2 lakh cash and bike

Azamgarh News: दो लाख नकदी व बाइक के लिए ससुराल वाले करते हैं प्रताड़ित

Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
In-laws harass for Rs 2 lakh cash and bike
अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

अहरौला के लेदौरा गांव निवासी रामजत यादव ने अपनी बेटी बीनू की शादी दिसंबर 2017 में कप्तानगंज थाना के हरैया गांव निवासी मिथिलेश यादव के साथ किया था। बीनू का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी में उसे मिले जेवरात, कपड़े व अन्य सामान भी ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया। उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। तब से वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में पति मिथलेश, ससुर सूर्यभान, सास राधिका, जेठ अखिलेश व देवर रितेश को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed