फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In junior painting competition, Shivangi and senior were first Nancy

जूनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवांगी व सीनियर में नैंसी रही प्रथम

Wed, 10 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
In junior painting competition, Shivangi and senior were first Nancy
अंबारी। दीदारगंज क्षेत्र के ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फुलेश में सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संयोजक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई है। जिसमें महिला सशक्तिकरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शिवांगी प्रजापति प्रथम, अश्विन राजभर द्वितीय व अर्चना राजभर तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर वर्ग में नैंसी राय प्रथम, कल्पना यादव, अंजली यादव द्वितीय एवं संदेश उपाध्याय तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्राओं को दिनांक 12 फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। निर्णायक मंडल में विजय चौहान, प्रतिभा सिंह, अमित पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, सुधा सिंह एवं अमित सिंह ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्र, प्रभात तिवारी, मनीष दूबे, मनीषा मिश्र, अनीश, हरेंदर ,संजय व आलोक सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed