फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Azamgarh, in the thirteenth of an old woman, the girls dance

आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Thu, 11 Feb 2021 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
In Azamgarh, in the thirteenth of an old woman, the girls dance
बार बाला पर बरसाए नोट - फोटो : ANI

अब तक किसी शुभ कार्य अथवा वैवाहिक समारोह में ही बार बालाओं के ठुमके लगते थे लेकिन दो-तीन दिनों पूर्व शहर के नरौली मुहल्ले में आयोजित एक वृद्ध महिला की तेरहवीं के अवसर पर भी बार बालाओं ने ठुकमे लगाए। देर रात तक लोगों ने इसका आनंद भी लिया, लेकिन पुलिस महकमे को इसकी जानकारी नहीं हुई। दो दिनों बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के परिवार की 110 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई थी। दो-तीन दिनों पूर्व आयोजित तेरहवीं भोज में शादी विवाह व शुभ अवसरों की भांति आयोजन किए गए थे। यहां तक कि एक मंच बना था, जिस पर आधा दर्जन से अधिक बार बालाएं लोगों का मनोरंजन कर रही थीं।
विज्ञापन


जहां यह आयोजन हो रहा था वह सिधारी थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है तो वहीं चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट भी स्थापित है। इतना ही नहीं यूपी 112 की गाड़ियां लगातार चक्रमण करती रहती हैं। इसके बाद भी तेरहवीं पर बार बालाओं के ठुमके की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक लोग बार बालाओं के डांस पर ठुमके लगाते रहे। मंगलवार की देर रात तेरहवीं पर आयोजित बार बालाओं के ठुकमे का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे ने इसे संज्ञान में लिया और जांच की कवायद में जुट गई। 

बार बालाओं के डांस कार्यक्रम की जानकारी मिली है, जांच के आदेश दे दिए गए है। जांच में यदि कुछ भी नियम विरूद्ध मिलेगा तो निश्चित तौर पर आयोजन कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed