फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Azamgarh, 83.52 percent of high school and 68.59 percent of intermediate results

आजमगढ़ में हाईस्कूल का 83.52 तो इंटरमीडिएट का 68.59 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Sat, 27 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
In Azamgarh, 83.52 percent of high school and 68.59 percent of intermediate results
आजमगढ़। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में 83.52 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट में 68.59 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। जिले के टॉप टेन सूची में जहां लड़के आगे रहे तो वहीं ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट के रिजल्ट का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम आया है लेकिन हाईस्कूल के बेहतर रिजल्ट से हर तरफ खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 1.92 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। हाईस्कूल में इनकी संख्या 1.08 लाख तो इंटर में 85 हजार थी। 280 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई गई थी। इस बार की बोर्ड परीक्षा पर पूरी तरह से ऑनलाइन निगहबानी हो रही थी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार के परीक्षा परिणाम देरी से आए हैं। सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षाफल को लेकर खासे परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे रिजल्ट आते ही सभी खुशियों से झूम उठे। हाईस्कूल में 83.52 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट में 68.60 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई। जिले के ओवरऑल रिजल्ट में इस बार भी बालिकाएं ही अव्वल रहीं तो वहीं जिले के टॉप टेन सूची में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में इस बार बालकों का वर्चस्व रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल: टॉपटेन के 15 बच्चों में नौ बालक तो छह बालिकाएं
आजमगढ़। जिले के हाईस्कूल टॉप टेन में कुल 15 मेधावी शामिल हैं। इसमें नौ बालक तो छह बालिकाएं हैं। पहले स्थान पर रामरूप इंटर कालेज बूढ़नपुर का छात्र ऋषभ सिंह (94.50) है। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार कन्नौजिया व जनता इंटर कालेज ओहनी की छात्रा पूजा गुप्ता (92.67) संयुक्त रूप से हैं। तीसरे स्थान पर एसबीबीबी इंटर कालेल सालेहपुर का छात्र अभिनेष यादव (92.17), चौथे स्थान पर एसपीएचएसएस सेवरी मंदिर सताना की छात्रा निकिता पटेल (92.00), पांचवें स्थान पर एसएसजेआई पुष्पनगर के छात्र आदर्श सिंह (91.50) व श्रीमती कैलाशी देवी इंटर कालेज अक्षयवट के छात्र धीरज वर्मा (91.50) रहे। छठे स्थान पर आईपीएचएसएस मुडियार फूलपुर का छात्र रंजीत यादव (91.17), एसडीजी इंटर कालेज सेहदा के छात्र अतुल यादव (91.17) व एलडीएनबीबीएचएसएस देवारा कदीम की छात्रा सोनम यादव (91.17) शामिल रहे। सातवें स्थान पर उद्योग इंटर कालेज कोयलसा का छात्र अवनीश यादव (91.00), आठवें पर रामरूप इंटर कालेज बूढ़नपुर का छात्र आकाश वर्मा (90.83), नौवें पर इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कालेज कोयलसा की छात्रा दिव्या पांडेय (90.67) और दसवें पर श्री दुर्गा जी इंटर कालेज रानी की सराय की छात्रा अंशिका यादव (90.50) व महात्मा इंटर कालेज सेठवल की छात्रा अंतिमा यादव (90.50) रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट: टॉपटेन के 11 बच्चों में सात बालक और चार बालिकाएं
आजमगढ़। इंटर की परीक्षा में टॉप टेन में कुल 11 मेधावी शामिल हैं। इसमें सात बालक और चार बालिकाएं हैं। पहले स्थान पर चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंड्री स्कूल के छात्र आदित्य कुमार यादव (91.00), दूसरे स्थान पर जेजेवीपीआईसी लोहरा के छात्र गोविंद निषाद (90.80), तीसरे स्थान पर चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंड्री स्कूल के छात्र अवनीश मद्धेशिया (90.60), चौथे पर तिलक रतन इंटर कालेज कादीपुर के छात्र अमन गुप्ता (88.40), पांचवें पर डीआरबीआरएएम इंटर कालेज आहोपट्टी के छात्र अभिषेक यादव (87.20), छठे पर श्री दुर्गा जी इंटर काले सेहदा की छात्रा शिखा यादव (87.00), सातवें पर चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंड्री स्कूल के छात्र शिवम जायसवाल, आठवें पर स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज हैदराबाद की छात्रा हर्षिता यादव (86.20), नौवें पर लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की छात्रा आस्था यादव (86.00), स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज हैदाराबाद की छात्रा स्नेहा यादव (86.00) व दसवें स्थान पर चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंड्री स्कूल के छात्र प्रदीप यादव (85.80) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed