फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Important role of Navodayas in nation building

Azamgarh News: देश निर्माण में नवोदयंस की अहम भूमिका

Thu, 09 Mar 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Important role of Navodayas in nation building
जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के पूर्व विद्यार्थियों का एल्युमिनाई मीट और होली मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश निर्माण में नवोदयंस की भूमिका अहम है। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, सहायक शिक्षा निदेशक आनंद पांडेय, अध्यक्ष घनश्याम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में देश-विदेश में रह रहे नवोदयन्स जुटे और अपनी जड़ों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वर्ष 1995-96 में पास आउट एल्युमिनाई बैच को नवोदय रत्न और 1997 में पास आउट एल्युमिनाई बैच का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन मनाकर सम्मानित किया गया। पोस्टमास्टर जनरल यादव ने कहा कि नवोदय विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थी आज राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सैन्य सेवाओं से लेकर विभिन्न प्रोफेशनल सेवाओं, बिजनेस और सामाजिक सेवाओं में अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। कहा कि अमृतकाल में भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में नवोदयंस की अहम भूमिका है। इस दौरान पीसीएस में सफल राम समुझ यादव और राजन प्रताप को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अभय यादव, संजीत कुमार, सूर्य प्रकाश, आलोक त्रिपाठी, शिव प्रसाद बर्नवाल, प्रताप नारायण सिंह, संदीप राय, मनीष शुक्ला, सरफराज अहमद, प्रबोध सिंह, हरिलाल, मनीष यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed