फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Immersed in the celebration of Christmas, the joy

क्रिसमस के जश्न में डूबे, उल्लास

Mon, 26 Dec 2016 12:56 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Mon, 26 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the celebration of Christmas, the joy
चर्च पर प्रार्थना करते ईसाई। - फोटो : azamgarh
जिले में रविवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन क्रिसमस-डे के रूप मेें धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर के चर्च में जहां विशेष प्रार्थना सभा की गई। वहीं  सांता क्लाज ने बच्चों को विशेष उपहार भेेेेंट किया। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। रविवार की सुबह से ह ीसिविल लाइंस स्थित होली ट्रिनीटी चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु ईसा मसीह को मानवता का उद्धारक और गुनाहगारों को क्षमा करने वाला सच्चा मसीहा बताया गया। फादर प्रवीन सोंस ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने पूरी दुनिया को प्रेम, दया, क्षमा और विश्व बंधुत्व की जो शिक्षा दी है, उस पर चलकर ही इंसान को श्रेष्ठ मंजिल मिल सकती है। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक गिरिजा घर के पास मेला लगा रहा। इसाई समुदाय ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और केक आदि खिलाकर त्योहार का जश्न मनाया। देर रात तक चर्च बिजली की झालरों से जगमगाते रहे।
विज्ञापन


 दूसरी तरफ शहर के ज्योति स्कूल में बच्चों द्वारा भव्य झांकी सजाई गई थी। इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस केक काटा। सांता क्लाज ने बच्चों को विशेष उपहार दिया। नगर के मुहल्ला हरबंशपुर स्थित मिशन अस्पताल में प्रार्थना सभागार में सुबह प्रार्थना हुई। प्रार्थना सभा में सभी वर्गो के लोग, अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर के वेस्ली इंटर कालेज परिसर स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ था।वहीं हीरापट्टी स्थित बिहान आवासीय बालिका विद्यालय में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों को उपहार भी बांटा गया। विद्यालय की वार्डेन प्रिया प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने जोशो खरोश के साथ क्रिसमस का पर्व सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed