फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegally running nursing home seized, FIR directed

Azamgarh News: अवैध रूप से चल रहा नर्सिंग होम सीज, एफआईआर का निर्देश

Wed, 13 Mar 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Illegally running nursing home seized, FIR directed
बलरामपुर। कोयलसा ब्लाॅक के देउरपुर में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे एक निजी नर्सिंग होम को सीएमओ ने सीज करते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। सीएमओ के इस निर्देश के बाद प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है। सीएचसी प्रभारी कोयलसा को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर बाजार में लाइफ नर्सिंग होम के नाम एक प्राइवेट अस्पताल का संचालन होता है। जिसकी शिकायत सीएमओ से की गई थी। शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी से अस्पताल की जांच कराई। एसीएमओ मौके पर पहुंचे तो अस्पताल में मरीज भर्ती मिले लेकिन कोई वैध चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। इतना ही नहीं अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं पाया गया। जिस पर सीएमओ कार्यालय से अस्पताल संचालक को 30 जनवरी को नोटिस भी जारी किया गया था और तीन दिन के अंदर कार्यालय पर उपस्थित होकर पंजीकरण के कागजात आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी प्राइवेट अस्पताल संचालक न तो सीएमओ कार्यालय पर उपस्थित हुआ न ही पंजीकरण आदि के कागजात आदि ही उपलब्ध कराया। जिस पर सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बुधवार को लाइफ नर्सिंग होन को सीज करने के साथ ही संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का चिकित्सा प्रभारी सीएचसी कोयलसा को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed