{"_id":"7cf730aa6e737dc464dab27aad33e9b6","slug":"illegal-meat-shops-in-the-city-will-be-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में बंद होंगी मांस की अवैध दूकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में बंद होंगी मांस की अवैध दूकानें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक नपाध्यक्ष डा. शमीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2015-16 के बजट के रूप में 16 करोड़ 61 लाख रुपये पारित किया गया। विशेष रूप से नगर में अवैध रूप से चल रही मांस की दूकानों को बंद कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष 28 फरवरी 2015 तक की विभिन्न स्रोतों से कुल आय 13 करोड़ 85 लाख 88 हजार 727 रुपये बताई गई। आगामी सत्र में पेयजल, साफ -सफाई, हरदीवां के पास पार्क और सामुदायिक मैरिज हाल के लिए सभासदों ने प्रस्ताव रखा। सदन में सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन किया गया। बैठक में नगर में खुलेआम जगह-जगह बिक रहे मांस की दूकानों को बंद कराने की मांग उठी। जिस पर पालिका अध्यक्ष डा. शमीम ने मुबारकपुर नगर से मांस के निर्यात करने के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की।
जिस पर सभासदों ने बताया कि यहां से प्रतिदिन मांस का निर्यात भारी मात्रा में किया जाता है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में फैले अवैध स्लाटर हाउस संचालकों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर प्रभारी ईओं और वरिष्ठ लिपिक राजन चौधरी, दीपचंद यादव, रागिब मसूद अंसारी, दीपक शर्मा, शैलेश सिंह, सभासद अरशद जमाल अंसारी, श्रवण यादव मौजूद थे।