फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor was being sold from home, two arrested, one absconding

घर से ही बेच रहे थे अवैध शराब, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 12 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor was being sold from home, two arrested, one absconding
आजमगढ़। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस महकमे का अभियान जारी है। शनिवार को बरदह थाना पुलिस ने जिवली गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर शीशी में पैक कर बेची जा रही अवैध शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला समेत दो को पकड़ने में भी सफलता पाई। वहीं एक अन्य व्यक्ति भाग निकला।
विज्ञापन

बरदह थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम शनिवार गोड़हरा मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि जिवली गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर ही शीशी में अवैध शराब की पैकिंग कर बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर दबिश दी। घर के सामने सरकारी गाड़ी पहुंचते ही एक व्यक्ति घर के पीछे से निकल कर भाग खड़ा हुआ तो वहीं घर पर मौजूद एक महिला के पास से 22 शीशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मीरा देवी पत्नी वंशराज बताया। वहीं दूसरे कमरे से सभाजीत सोनकर पकड़ा गया। उसके पास एक जरकिन में 9 लीटर कच्ची शराब मिली। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से बिक्री के 8100 रुपये नकद भी बरामद हुए। फरार व्यक्ति का नाम वंशराज बताया गया। दोनों का संबंधित धाराओं में पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed