फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor recovered, four arrested including prizes

130 लीटर अवैध शराब बरामद, ईनामियां समेत चार गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered, four arrested including prizes
आजमगढ़। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए 120 लटर अवैध शराब के साथ 25 हजार के इनामियां बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड के बाद से पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की कवायद में महकमा जुटा हुआ है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को जनपद पुलिस ने दीदारगंज थाना क्षेत्र से 25 हजार के ईनामियां शराब कारोबारी को 10 लीटर अवैध शराब व स्कार्पियो के साथ पकड़ा। पुलिस ने महराजगंज क्षेत्र में तीन अवैध शराब कारोबारी से 120 लीटर अवैध शराब, दो किग्रा यूरिया व 250 ग्राम फिटकरी के साथ पकड़ा।
दीदारगंज व पवई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियों सवार तीन लोग अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए बैरकडीह से पल्थी की तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस टीम पल्थी चौराहे पर पहुंच कर स्कार्पियों का इंतजार करने लगी। कुछ देर में कालेरंग की स्कार्पियों आती दिखी। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयास किया। वहीं गाड़ी में सवार दो अन्य लोग तत्काल गेट खोल कर उतरे और पैदल ही भाग खड़े हुए। गाड़ी को चालक के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज बताया। एसपी ने इस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। वहीं फरार साथियों का नाम संजीव सिंह उर्फ बंटू व मनोज सिंह बताया। दोनों की तलाश में पुलिस जुट गई है। गाड़ी संजीव सिंह की है, जिससे तीनों मिल कर अवैध शराब की तस्करी करते है।
विज्ञापन

महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवारा कदीम नहरूमपुर से गोइठापुर जाने वाले तिराहे पर पहुंची। कुछ दूरी पर आधा दर्जन लोग गैलन लेकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीन खेतो में कूद कर भाग निकले जबकि पुलिस ने तीन अन्य को दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके से छह गैलन में कुल 120 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। वहीं पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों ने अपना नाम चनरसू राम, राजेश उर्फ करिया व धनई राजभर निवासी देवारा जदीद थाना महराजगंज बताया। फरार साथियों का नाम इंद्रजीत राम उर्फ लौटन, जोगी यादव व कमला बताया। मौके से पुलिस ने शराब के साथ ही दो किग्रा यूरिया व ढाई सौ ग्राम फिटकरी भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed