फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor factory busted, liquor recovered

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराब बरामद

Wed, 02 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted, liquor recovered
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने बुधवार को शहर के सर्फूद्दीनपुर मुहल्ले में संचालित हो रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 50 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ ही भारी मात्रा में नकली क्यूआर कोर्ड, ढक्कन आदि भी मौके से बरामद किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक हरिंद्र कृष्णन, जेपी पांडेय मय हमराह व सिधारी पुलिस के साथ मंगलवार की शाम नरौली तिराहे पर खड़े थे। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि बेलइसा के निकट सर्फुद्दीनपुर मुहल्ले में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। आबकारी टीम व सिधारी पुलिस मौके की तरफ रवाना हो गई। टीन सेड युक्त एक कमरे को पुलिस ने पूरी तरह से घेर दिया। इसके बाद टीम अंदर पहुंची तो एक व्यक्ति अपमिश्रित शराब को शीशी में भर रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर 50 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। इसके साथ ही मौके से दो किग्रा यूरिया, 17500 नकली क्यूआर कोड, 1.20 लाख देशी व अंग्रेजी शराब की शीशी के ढक्कन आदि भी बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति से नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम चंदन यादव पुत्र स्व. हरिराम यादव निवासी मुसेपुर थाना सिधारी बताया। विभिन्न ब्रांडों के ढक्कन व शीशी भी मौके से मिले है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed