फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal hoardings have been put up at 40 places in the municipal area, NOC has not been taken

Azamgarh News: नगर पालिका क्षेत्र में 40 जगहों पर लगी हैं अवैध होर्डिंग्स, नहीं ली गई एनओसी

Mon, 28 Apr 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings have been put up at 40 places in the municipal area, NOC has not been taken
आजमगढ़। शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनरों की भरमार ने न केवल शहर की खूबसूरती को प्रभावित किया है, बल्कि आंधी और बारिश में इनके गिरने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर पालिका क्षेत्र में 30-40 जगहों पर अवैध होर्डिंग्स लगी हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन, रोडवेज, पहाड़पुर, पुरानी जेल के सामने, रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर पर लगी होर्डिंग्स मानकों का उल्लंघन करते हुए लगाई गई हैं। कई होर्डिंग्स बिजली के खंभों और तारों के पास लगी हैं, जो यातायात में बाधा और दुर्घटना का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा होर्डिंग्स लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन ठेकेदार बिना मानकों की जांच के अनुमति दे देते हैं। नियमों के अनुसार, शहर में 40x40 वर्ग फीट तक की होर्डिंग्स और छतों पर 60x40 वर्ग फीट तक की होर्डिंग्स लगाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों में 75 फीट से अधिक ऊंचाई वाली होर्डिंग्स को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा, होर्डिंग्स की ड्राइंग, वजन और हर दो साल में ऑडिट अनिवार्य है। हालांकि, इन नियमों का पालन न के बराबर हो रहा है। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में 30 से 40 जगहों पर अवैध होर्डिंग्स लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed