{"_id":"17cf371c82cdbfe018debd3e570fe514","slug":"iftar-to-give-the-allahtala-swab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार कराने से अल्लाहताला देते हैं सवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्तार कराने से अल्लाहताला देते हैं सवाब
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवें रोजे के दिन शनिवार को दलालघाट मस्जिद में शाम को रोजेदारों को इफ्तार कराया गया। यह इफ्तार दसवें रमजान रविवार को तराबीह खत्म (एक कुरआन पूरा) किए जाने की खुशी में मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जावेद अहमद ने कराया।
रोजा इफ्तार में सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए और एक साथ बैठकर पहले खजूर से रोजा इफ्तार किया और बाद में पकौड़ी, जलेबी आदि का लुत्फ उठाया। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने नमाज पढ़कर अल्लाह से दुआ मांगी।
इस दौरान मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जावेद अहमद ने रमजान की खासियत और रोजा इफ्तार कराए जाने के बारे में बताया। कहा कि हुजूर साहब ने फरमाया कि एक रोजेदार को जो कोई इफ्तार कराए अल्लाहताला उसे ज्यादा सवाब देते हैं।
विज्ञापन
मौलाना ने बताया कि पूरे रमजान तक मस्जिद में तीन कुरआन पूरी कर ली जाएगी। इस अवसर पर रफीक अहमद खां, शोएब अहमद, लियाकत खां अनीस खां शम्मू खां सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
उधर अराजीबाग स्थित जिला बैडमिंटन क्लब के कार्यालय पर रविवार की शाम सात बजे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ इफ्तार किया।
अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारे कायम रहता है। इस मौके पर शक्ति शर्मा, एहसन ख्वाजा, मो. अफजल, फैजान अहमद, भानू प्रताप, प्रवीण राय,आदि मौजूद थे।