फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you have an infection and pain in your throat, gargle with lukewarm water

Azamgarh News: गले में संक्रमण और दर्द हो तो गुनगुने पानी से करें गरारा

Thu, 09 Jul 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
If you have an infection and pain in your throat, gargle with lukewarm water
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। बदलते मौसम के बीच गले के संक्रमण, बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ पहले की अपेक्षा ज्यादा देखने को मिल रही है। परचा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 140 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से करीब 25 से 30 मरीज गले के संक्रमण, वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मिल रहे हैं। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव, उमस और बारिश के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे मरीजों को गले में खरास होने पर गुनगुने पानी से गरारा करना चाहिए और फ्रीज का अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें। चिकित्सकीय सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें। यदि बुखार लगातार बना रहे, सांस लेने में तकलीफ हो या गले का दर्द बढ़ता जाए तो तुरंत अस्पताल में जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
गले में खराश या तेज दर्द।
बुखार और शरीर में दर्द।
सूखी या बलगम वाली खांसी।
नाक बहना या बंद होना।
छींक आना और सिरदर्द।
आवाज बैठना या निगलने में परेशानी
बचाव के उपाय
पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और गुनगुना पानी पिएं।
बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें।
ठंडी चीजों और बासी भोजन से परहेज करें।
हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर मास्क का प्रयोग करें।
संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed