{"_id":"654a82c28f36722df406259f","slug":"if-there-is-no-electricity-in-your-house-then-you-will-need-a-solar-power-pack-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-7059-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आपके मजरे में बिजली नहीं तो लगेगा सोलर पाॅवर पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आपके मजरे में बिजली नहीं तो लगेगा सोलर पाॅवर पैक
विज्ञापन
जनपद के जिन मजरों में किसी कारणवश बिजली नहीं पहुंच पाई है। वहां के लोगों को अब सौर उर्जा से बिजली मिलेगी। विद्युत विभाग ऐसे मजरों को चिह्रिनत करने में जुट गया है। सभी एसडीओ को विभाग ने पत्र जारी कर ऐसे मजरों या फिर कम आबादी वाले क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
जिले में वैसे तो बिजली विभाग हर तरफ विद्युत आपूर्ति कर रहा है, लेकिन बहुत सी जगहों पर गांवों से हटकर 10-15 की संख्या में घर बनाकर लाेग रह रहे हैं। कम आबादी के कारण वहां पर बिजली विभाग विद्युतीकरण का कार्य नहीं करा पा रहा है। इस तरह की आबादी सबसे ज्यादा देवारा क्षेत्र में देखने को मिलती है। अभी भी बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं, जहां बिजली की रोशनी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में छोटी-छोटी आबादी वाले इन स्थानों पर यूपी नेडा विकेंद्रीकृत उत्पादन एवं वितरण के तहत सोलर पॉवर पैक लगाएगा, जिससे कि यहां के घरों में भी रात में उजाला हो सके। कम आबादी वाले ऐसे स्थानों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बिजली विभाग को दी गई है। इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण वाराणसी के एमडी का पत्र आने के बाद विभाग द्वारा सभी एसडीओ को पत्र जारी कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
आवासों के साथ आबादी की देनी है जानकारी
आजमगढ़। विकेंद्रीकृत उत्पादन व वितरण के तहत जिन आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सोलर पॉवर पैक लगाया जाएगा। उन क्षेत्रों में मकानों, आबादी की संख्या के साथ सूची जेई और एसडीओ को उपलब्ध कराना है। इस सूची का यूपी नेडा अपने स्तर से सर्वे करेगा। इसके बाद वहां पर सोलर पॉवर पैक लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण वाराणसी के एमडी का आदेश आया है। सभी एसडीओ को पत्र भेज दिया गया है। जिन क्षेत्रों में हमारे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क उपलब्ध नहीं हैं। उन क्षेत्रों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि नेडा द्वारा सर्वे कर सोलर पॉवर पैक लगाने की कार्रवाई की जा सके। - एके सिंह, अधिशासी अभियंता।