फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If there is a Muslim deputy chief minister from Morcha, alliance with SP is possible: Shaukat Ali

मोर्चा से मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो तो सपा से गठबंधन संभव : शौकत अली

Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
If there is a Muslim deputy chief minister from Morcha, alliance with SP is possible: Shaukat Ali
अंबारी। सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-ए-मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में एक नया माहौल खड़ा कर दिया है। अगर समाजवादी पार्टी यूपी में गैर भाजपा सरकार बनने पर भागीदारी मोर्चे के किसी मुस्लिम विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाने को तैयार हो तो पार्टी और मोर्चे का सपा से गठबंधन हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें शनिवार को अपने माहुल स्थित आवास पर कही। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकना है तो सपा-बसपा सहित सभी सेकुलर दल हमारे भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा केवल मुसलमानों का वोट लेती हैं, सरकार में उनके हिस्सेदारी के बारे में नहीं सोचती है। हमारे मोर्चा के संयोजक ओम प्रकाश राजभर मुस्लिमों के हक की बात कहने की हिम्मत तो दिखाई कि अगर उनके मोर्चे की सरकार बनती है तो प्रदेश में हर साल नया मुख्यमंत्री होगा और उसमें से एक मुख्यमंत्री मुस्लिम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed