फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the vehicle is not given in the election then the registration will be canceled

चुनाव के लिए नहीं दिया वाहन तो पंजीयन होगी निरस्त

Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
If the vehicle is not given in the election then the registration will be canceled
विधानसभा चुनाव में अधिकतर वाहन स्वामी अपनी गाड़ी नहीं देना चाहते हैं और तकनीकी खराबी समेत अन्य बहाना बना रहे हैं। चुनाव कार्मिकों के लिए वाहन अधिग्रहण किया जा रहा है। सैकड़ों ऐसे वाहन स्वामी हैं जो पत्राचार करने के बाद भी अनसुना कर रहे हैं। अब जिला निर्वाचन इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं। चेताया है कि कि चुनाव में वाहन नहीं देने पर वाहन का पंजीयन निलंबित एवं निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉ. आरएन चौधरी ने बताया कि 1400 निजी हल्के वाहन स्वामियों को उनके वाहन का अधिग्रहण करने का आदेश दिया गया है। बावजूद कुछ वाहन स्वामी वाहनों में तकनीकी खराबी व अन्य बहाना बनाते हुए वाहन उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। इसे लेकर डीएम के यहां प्रत्यावेदन कर रहे हैं। आरटीओ ने कहा कि ऐसे वाहन स्वामियों का रजिस्ट्रेशन निलंबित एवं निरस्त किया जाएगा। वाहन न देने पर उनके विरुद्घ एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनको अंतिम मौका देते हुए वाहनों को भली-भांति मरम्मत आदि कराकर मय चालक चार फरवरी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया है। यदि वाहन उपलब्ध नहीं कराया तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराएंगे। साथ ही वाहन का पंजीयन भी निलंबित कर दिया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी वाहन स्वामी की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed