फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the road is blocked then villagers reach Kotwali

रास्ता हुआ अवरूद्घ तो कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
If the road is blocked then villagers reach Kotwali
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव के ग्रामीणों ने वर्षों पुराना रास्ता अवरुद्ध होने से क्षुब्ध होकर शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में पहुंचे। ग्रामीणों ने रास्ता बहाली की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता बंद होने से आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नरईपुर गांव में लोगों के आवागमन के लिए करीब 100 वर्ष पूर्व रास्ता बनाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते को गांव के ही एक कुछ लोगों द्वारा अपने भवन निर्माण से बाधित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत कुछ माह पूर्व उपजिलाधिकारी सगड़ी से की गई थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक से पैमाइश कराई जिसमें उनके द्वारा रास्ता होना बताया गया था। कब्जा करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किए गए हैं। एक बार फिर आरोपियों ने ग्रामीणों का रास्ता रोक दिया है। राजू, विजई गोंड, कतवारू मौर्य, राजबहादुर गोंड व बबलू मौर्य सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed