फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the jewelry will be hallmarked, then customers will benefit

हॉलमार्क युक्त होंगे गहने तो ग्राहकों का होगा फायदा

Tue, 15 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the jewelry will be hallmarked, then customers will benefit
आजमगढ़। सरकार के निर्देशानुसार 16 जून से आभूषणों की दुकानों पर हॉलमार्क युक्त गहनों की ही बिक्री होगी। लेकिन इससे जहां उपभोक्ताओं को फायदा होगा वहीं व्यापारियों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी क्योंकि अभी तक जिले में हॉलमार्क को लेकर कोई सुविधा नहीं है। हॉलमार्किंग के लिए व्यापारियों को दूसरे जनपदों का चक्कर काटना होगा।
विज्ञापन

सोने के गहनों की हॉलमार्किंग को सरकार ने जरूरी कर दिया है। बिकने वाले सभी गहने पर हॉलमार्क का निशान लगा होना जरूरी है। हॉलमार्किंग सोने-चांदी और प्लेटिनम की शुद्धता को प्रमाणित करने का एक जरिया होती है। इसके लगने के बाद सोने, चांदी और प्लेटिनम के शुद्घता की गारंटी होती है। इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। क्योंकि उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं होती और दुकानदार उनसे 76 प्रतिशत शुद्घता का पैसा लेकर उन्हें 52 से 54 प्रतिशत शुद्घता का गहना उन्हें पकड़ा देते हैं। लेकिन हालमार्क लगने के बाद उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। लेकिन इससे व्यापारियों की परेशानी बढ़ जाएगी। क्योंकि हालमार्क के लिए गहनों पर पांच मुहर लगती है। जिले हॉलमार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए व्यापारियों को दूसरे जनपदों का चक्कर काटना पड़ेगा। पद्माकर लाल वर्मा, अध्यक्ष सराफा मंडल ने कहा कि सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम उपभोक्ताओं के लिए बहुत अच्छा है। हॉलमार्क से उपभोक्ताओं को मिलने वाले गहने के शुद्घता की गारंटी होगी। ग्रामीण इलाकों में लोग 76 प्रतिशत शुद्घता की गारंटी बताकर 52 से 54 प्रतिशत शुद्घता के गहने ग्राहकों को दे देते हैं। सरकार के इस कदम के बाद उपभोक्ताओं को राहत होगी।
विज्ञापन

-आशुतोष रूंगटा ने कहा कि हॉलमार्क से उपभोक्ताओं को फायदा होगा। हॉलमार्क में गहनों पर पांच मुहरें लगती हैं। अगर उपभोक्ता इन हॉलमार्क को देखकर खरीदारी करें तो उनके साथ धोखाधड़ी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed