फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the girl refused to marry, the young man hanged himself

लड़की ने शादी से किया इंकार तो युवक ने फांसी लगा दी जान

Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the girl refused to marry, the young man hanged himself
रौनापार थाना क्षेत्र के तवक्कलपुर सोन बुजुर्ग गांव निवासी युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूरी पर रविवार की सुबह सिवान में आम के पेड़ से लटका मिला। युवक का शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। शव देखने वाले ग्रामीण ने इसकी सूचना शव लटका देखा और सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि लड़की के शादी से इंकार करने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया।
विज्ञापन

फांसी लगाकर आत्म हत्या करने वाला युवक योगेंद्र राम (25)रौनापार थाने के तवक्कलपुर सोन बुजुर्ग गांव निवासी चौथी राम का पुत्र था। उसकी शादी सरगहा सागर गांव में तय थी। शनिवार को लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर योगेंद्र तनाव में आ गया। शाम चार बजे के करीब युवक परिजनों से दोस्त के घर ताहिरपुर जाने की बात कह कर घर से निकला। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा, इस पर परिवार के सदस्य उसकी तलाश शुरू किए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ शौच आदि के लिए गए तो आम के पेड़ से योगेंद्र का शव लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों व ग्रामीणों को दिया। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर रौनापार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आम के पेड़ से शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक के दो भाई व दो बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed