फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the bulldozer is run on Johar University, SP will not tolerate it: Shivpal Yadav

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चला तो सपा बर्दाश्त नहीं करेगी : शिवपाल यादव

Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
If the bulldozer is run on Johar University, SP will not tolerate it: Shivpal Yadav
आलमबदी आजमी को श्रद्धांजलि देते ​शिवपाल यादव । संवाद
आजमगढ़।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाया गया तो सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। छात्र भी ऐसी कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। वे सोमवार को कुर्मीटोला स्थित निजामाबाद के दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दिए। परिजनों से मुलाकात करके संवेदना व्यक्त की। कहा कि आलमबदी पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जो अहंकार था उसको छात्रों ने अपने संघर्ष से झुकाने का काम किया है। इसके लिए छात्रों को बधाई देते हैं। छात्रों से अन्याय के खिलाफ इसी तरह आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने जंतर-मंतर आंदोलन के बाद किसानों और छात्रों पर की जा रही कार्रवाई के लिए भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यदि सरकार आंदोलन करने वालों पर हिस्ट्रीशीटर जैसी धाराएं लगाएगी तो समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर कई लोगों के घरों को तोड़ा गया है। सरकार तथा कुछ अधिकारी मिलकर जनता का शोषण कर रहे हैं। समय आने पर ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि ओम प्रकाश राजभर के न रहने से पार्टी और मजबूत होगी। वहीं, विधायक बेदी राम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से दिवंगत आलमबदी आजमी के छोटे बेटे को उम्मीदवार बनाने के सवाल पर कहा कि पार्टी और उनका पूरा आशीर्वाद उनके साथ है। इस दौरान विधायक पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, चंद्रदेव राम यादव, सना परवीन, अब्दुल्ला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed