{"_id":"618eaaee498d1231ef3b8713","slug":"if-the-bridge-is-not-built-then-voting-will-be-boycotted-azamgarh-news-vns6222397157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बना पुल तो मतदान का होगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बना पुल तो मतदान का होगा बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पूर्व घाघरा के बढ़े जलस्तर ने क्षेत्र के मसूरियापुर ढाला से गोला घाट संपर्क मार्ग पर स्थित छोटे पुल को अपने जद में ले लिया। इस पुल के बहने से देवारांचल के लोगों को एक माह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन वर्ष पूर्व बने इस पुल के बह जाने से बांकापट्टी, देवारा खास राजा, आराजी मकरंद भदौरा, आराजी अजगरा मौसर लगभग दस हजार की आबादी प्रभावित है। इन लोगों को आने जाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणो का आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
इस बाबत गांव प्रधान हीरालाल यादव, शिव सागर पटेल, शंकर मुन्नार, श्री राम आदि ने बताया अगर इस पुल का शीध्र ही निर्माण नहीं कराया गया तो विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं क्षेत्र के श्री चंद, अंगद, संदीप आदि ने बताया कि आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला यह एकमात्र संपर्क मार्ग था। जब से पुल टूटा है तब से हमें महुला गढ़वाल बांध, रौनापार, मोहल्ला, चांदपट्टी नैनिजोर को जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि बीते दिनों घाघरा में छोड़े गए पानी के कारण यह पुल बह गया था।