फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the bill is not deposited, the electricity of the shops will be cut

बिल नहीं जमा किया तो कटेगी दुकानों की बिजली

Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the bill is not deposited, the electricity of the shops will be cut
आजमगढ़। बिजली विभाग बकाया वसूली को लेकर सख्त हो गया है। पावर कार्पोरेशन के निर्देश के बाद महकमा हाईलास वाले सब स्टेशनों से जुड़े बकायदारों के प्रति सख्ती का मन बना लिया है। इसके तहत बकायेदार व्यापारियों की भी नकेल कसने की तैयारी है। जिसे लेकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों ने बिजली विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई है और मुहल्लत दिए जाने की मांग किया है। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन ने सभी को प्रभावित किया है। व्यापारी वर्ग तीन माह तक लगातार दुकाने बंद रहने और उसके बाद पटरीवार दुकान खुलने के चलते आर्थिक तंगी का शिकार हो गया है। यही कारण है कि बहुत से व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बिजली बिल नहीं जमा कर सके है।व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही जन सामान्य के मकानों पर भी बकाया है। पैसे के किल्लत के चलते लोग बिजली बिल नहीं जमा किए है। एक सितंबर से दुकानों को पूरी तरह से खोले जाने का निर्देश शासन ने दिया है। इसके बाद दुकानदार अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आने की बात कह रहे है। ऐसे में बिजली विभाग के फरमान ने उन्हें परेशान कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि बकाया जमा तो करना है लेकिन इसके लिए विभाग द्वारा दबाव बनाने की कवायद गलत है। विभाग के लोग बकाया न जमा करने पर लाइन काटने की चेतावनी दे रहे है जो गलत है। दुकानदारों को मुहल्लत की दरकार है जल्द ही हम सभी अपना बकाया जमा कर देंगे। वहीं एक्सईएन अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली की खरीद के लिए बकाया वसूली जरूरी है। पावर कार्पोरेशन के निर्देश के बाद उन सब स्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं पर सख्ती का निर्णय हुआ है जहां बकाया ज्यादा है। क्योकि जब पैसे की वसूली ही नहीं होगी तो बिजली की खरीद कर कैसे विभाग सप्लाई कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed