फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If survey of sugarcane is done illegally, FIR will be registered

अवैध तरीके से गन्ना का कराया सर्वे तो दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
If survey of sugarcane is done illegally, FIR will be registered
आजमगढ़। यदि कोई अवैध तरीके से गन्ना सर्वे करता है या फिर अधिकारी मिली भगत कर ऐसा करते हैं तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इससे दलालों और माफिया पर अंकुश रहेगा। वर्तमान समय में गन्ना विभाग का सर्वे चल रहा है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि दलालों और माफिया पर लगाम लगाने के लिए गन्ना विभाग का सर्वे चल रहा है। इस सर्वे में किसानों के लिए अपने गन्ना रकबा वाले खेत की स्व प्रमाणित खतौनी और विभाग द्वारा निर्धारित घोषणा पत्र भरकर जमा करना जरूरी कर दिया गया है। गन्ना टीम द्वारा सर्वे पूरा करने के बाद गन्ना रकबे का जीपीएस सर्वे भी किया जाएगा, ताकि गन्ना खरीद में दलालों और बिचौलियों की भूमिका खत्म की जा सके। बताया कि जिले भर में गत 26 अप्रैल से 10 जून तक सर्वे कार्य प्रस्तावित है। इनमें सठियांव चीनी मिल में आने वाले 2642 गांव के रकबे का सर्वे करने के लिए 22 टीमें बनाई गई है। टीम के सदस्य किसानों से उनकी खसरा खतौनी प्राप्त करेंगे। जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की संभावना न हो। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि सर्वे टीम गत 26 अप्रैल से गांव-गांव जाकर सर्वे करने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed