फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If no roads will not vote

सड़क नहीं बनी तो नहीं होगा मतदान

Thu, 03 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 If no roads will not vote
रानीखेत में नहीं सुधरी सड़क - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय ब्लाक के मुहम्मदपुर फेटी के ग्रामीणों ने महुआरी गांव से मुहम्मदपुर फेटी तक ढाई किलो मीटर खडंजा मार्ग को पिच कराने की मांग लेकर गुरुवार को 'सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर धरना दिया। चेतावनी दी कि अगर पिच रोड नहीं बनी तो ग्रामीण विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामवासियों का कहना है कि महुआरी से मुहम्मदपुर फेटी तक बीसों साल से खडंजा वाली सड़क है,जो वर्तमान समय में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। इसके निर्माण के लिए अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराए जा चुकने के बाद भी सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस सड़क का निर्माण हो जाता है तो ठेकमा से सरायमीर की दूरी बहुत कम हो जाएगी। वैसे नौ किलो मीटर चलकर ही ठेकमा की दूरी तय करते हैं। क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा जा चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। मौके पर आफताब, शहजाद, हनीफ खां, विनोद, गुलजार, नफीस खां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed