{"_id":"5ae4bb4a4f1c1b54098b700b","slug":"if-driver-talk-on-the-mobile-phone-during-driving-then-click-his-photograph","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी चलाते ड्राइवर करे बात तो... खींचे उसकी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी चलाते ड्राइवर करे बात तो... खींचे उसकी फोटो
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभागीय परिवहन विभाग और रोडवेज प्रशासन बस चालकों पर लगाम कसने की तैयारी में है। इसके लिए वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले बस चालकों पर अब जहां जुर्माना लगाया जाएगा तो वहीं फोटो उपलब्ध कराने वाले यात्री को ईनाम दिया जाएगा।
संभागीय परिवहन अधिकारी दरोगा सिंह ने बताया कि अक्सर कई हादसों की वजह चालक द्वारा मोबाइल पर बात करना है। इसी को देखते हुए रोडवेज प्रशासन के साथ मिल कर रोडवेज बस चालकों पर लगाम कसने की योजना बनाई है। सभी रोडवेज चालकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि वे गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात न करें।
इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों से भी अपील किया कि यदि चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कर रहा है तो उसकी फोटो खींच लें। फोटो को संभागीय परिवहन अधिकारी अथवा आरएम रोडवेज को उपलब्ध कराने पर संबंधित चालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और फोटो उपलब्ध कराते हुए शिकायत करने वाले यात्री को एक हजार का इनाम दिया जाएगा।