फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IAS Ravindra Kumar New DM of Azamgarh Transfer of Navneet Singh Chahal

IAS Transfer: आजमगढ़ के नए डीएम होंगे रविंद्र कुमार, झांसी, बुलंदशहर समेत कई जिलों की संभाल चुके हैं कमान

Tue, 22 Apr 2025 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के नए डीएम रविंद्र कुमार होंगे। वहीं जिले के डीएम रहे नवनीत सिंह चहल को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की कमान मिली है। 

विज्ञापन
IAS Ravindra Kumar New DM of Azamgarh Transfer of Navneet Singh Chahal
आजमगढ़ के नए डीएम रविंद्र कुमार-2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने देर रात 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इन आईएएस अधिकारियों में आजमगढ़ के डीएम नवनीत सिंह चहल का स्थानांतरण कर उनको मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया। वहीं, बरेली के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार-2 आजमगढ़ के नए डीएम बनाए गए। रविंद्र कुमार देश के पहले आईएएस हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार-2 वर्ष 2013 में ही अपने पहले प्रयास में एवरेस्ट को फतह कर लिया था और उसके बाद उन्होंने 2019 में भी एवरेस्ट फतह किया। नवागत डीएम रविंद्र कुमार बरेली से पहले झांसी, बुलंदशहर समेत अन्य कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; DM वाराणसी बदले गए: जानें किसे मिला प्रभार, एस. राजलिंगम बने मंडलायुक्त, कौशल राज CM के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के रहने वाले रविंद्र कुमार दिसंबर 2017 से जून 2019 तक पेयजल स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, डीएम नवनीत सिंह चहल को 14 सितंबर 2024 को आजमगढ़ जिले का डीएम बनाया गया था। 

इसे भी पढ़ें; IAS Transfer: गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी का हुआ तबादला, अविनाश कुमार को बनाया गया जिलाधिकारी

आजमगढ़ कलेक्टर के रूप में नवनीत सिंह का कार्यकाल काफी कम रहा है। हालांकि नवनीत सिंह चहल के पहले आजमगढ़ के डीएम रहे विशाल भारद्वाज जिले में 29 महीने तक अपना कार्यकाल पूरा किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed