फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband watching wife not interested in religion gave life

पति की धर्म में रुचि न देख पत्नी ने दे दी जान

Mon, 22 Jun 2015 12:00 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Mon, 22 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband watching wife not interested in religion gave life
मेहनाजपुर (आजमगढ़)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव में एमए अर्थशास्त्र से गोल्ड मेडलिस्ट युवती ने पति के नमाज न पढ़ने, धर्म के प्रति रुचि न रखने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। वैसे इस मामले में युवती के भाई ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती का लाश निकाली और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को कमरे से मिली डायरी में युवती ने आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर के लालमऊ गांव के अफजल की शादी 11 अक्तूबर 2014 को वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के रशूलपुर, बड़ी बाजार निवासी शमीमा (22) के साथ हुई थी। अफजल बिहार में प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। अर्थशास्त्र विषय से एमए करने वाली शमीमा गोल्ड मेडलिस्ट थी। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में ससुर लेदा अंसारी, सास सकीला, ननद अफसाना और देवर अकबर के साथ रहती थी। रविवार की सुबह घर के सभी लोग सोकर उठ गए, मगर शमीमा देर तक नहीं उठी तो घर वालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाया, मगर कोई आवाज न आने पर जब खिड़की से झांककर देखा गया तो अंदर शमीमा की लाश पंखे से लटक रही थी। सूचना मिलने पर शमीमा का भाई फैजान सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। जानकारी होने पर सीओ लालगंज, तहसीलदार लालगंज और एसओ मेहनाजपुर भी पहुंच गए। एसओ मेहनाजपुर लल्लू सिंह ने बताया कि शमीमा के भाई सहित अन्य लोगों के समक्ष दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शमीमा के भाई फैजान अहमद ने पति सहित परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ लालगंज नंदकुमार ओझा ने बताया कि शमीमा के कमरे से एक डायरी मिली है। उसमें उसने लिखा है कि उसके पति समय पर नमाज नहीं पढ़ते, धर्म के प्रति उनकी कोई रुचि नहीं है। कई बार मैंने अपने स्तर से उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह मुझे डांट देते थे। पढ़ाई में अव्वल होने के बाद भी ससुराल में मेरी कोई इज्जत नहीं करता था। सीओ के मुताबिक डायरी में मौत के और भी कई कारण लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed