Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband said, he lost his life while making a reel

Azamgarh News: पति बोला, रील बनाने के चक्कर में गई जान

Sat, 14 Feb 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Husband said, he lost his life while making a reel
28 रानू देवी, फाइल फोटो। संवाद
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी रानू देवी (35) पत्नी बृजेश कुमार का शव बृहस्पतिवार की शाम घर में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि बहन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक तरफ भाई हत्या का आरोप लगा रहा तो दूसरी तरफ पति उसे आत्महत्या बता रहा है। पति का कहना था कि वह रील बनाने की शौकीन थी। उसी चक्कर में उसकी मौत हो गई। रानू देवी का मायका गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआं मुस्तफाबाद की निवासी थी। रानू की शादी वर्ष 2016 में शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी बृजेश कुमार से हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पति बृजेश कुमार ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाई विशाल कुमार रानू के घर पहुंचा। विशाल का आरोप है कि उसकी बहन का शव घर के बाहर अंधेरे में रखी गई थी। विशाल ने बताया कि फोन पर रानू के ससुराल वालों ने सूचना दिया था कि उसकी बहन खाना खा कर सो रही थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब वह बहन के शव को देखा तो उसके गले में फंदे का निशान था। जब पूछा तो ससुराल वालों ने बताया कि पंखे पर साड़ी के सहारे रानू लटक कर जान दे दी थी। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग मुस्करा रहे थे। वहीं, रानू के पति बृजेश कुमार ने बताया कि पत्नी रील बनाने की शौकीन थीं और पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्नी को तीन मोबाइल फोन भी खरीदकर दिए थे। घटना के समय वह दुकान पर काम करने गए थे। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक महिला ने साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed