फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband killed his wife by beating her with spade cane

Azamgarh News: कुदाल के बेंत से पीट कर पति ने की पत्नी की हत्या

Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife by beating her with spade cane
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकमाधवपुर में रविवार की देर रात लगभग एक बजे मुंबई से लौटे पति ने पत्नी की कुदाल के बेंत से पीट-पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इटौरा डूरीपुर गांव निवासी चंद्रदेव राजभर को जीयनपुर कोतवाली के चक माधवपुर में नेवासा मिला हुआ है। चंद्रदेव मुंबई में रह कर फर्नीचर का काम करता है। नेवासे में मिले घर पर उसकी पत्नी उषा देवी (35) बच्चों के साथ रहती थी। चार माह पूर्व उषा की अंगुली कट गई थी, जिसके चलते वह घर का काम आदि भी नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग एक बजे चंद्रदेव मुंबई से घर लौटा। पत्नी ने दरवाजा खोला और किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद चंद्रदेव ने कुदाल की बेंत से पत्नी की ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दिया। उषा की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग जब तक मौके पर जुटते और घायल उषा को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी भेजवाया। इसके साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उषा का मायका मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत विक्रमपुर गुजरहा गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद पति ने कुदाल की बेंत से पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सौम्या सिंह, सीओ सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed