फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband gave triple talaq by sending message on mobile

Azamgarh News: मोबाइल पर मैसेज भेज पति ने दिया तीन तलाक

Sun, 19 Mar 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq by sending message on mobile
जीयनपुर कोतवाली में रविवार को एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मोबाइल पर मैसेज भेज कर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नत्थूपुर गांव निवासिनी उम्मे ऐनम का 2016 में कुशीनगर जिले के पटरेहवा थाना अंतर्गत उस्मानपुर गांव निवासी सुहेल के साथ मुंबई में हुआ था। शादी में उम्मे ऐनम के परिजनों ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे एक पुत्री भी पैदा हुई जो तीन साल की है। एक जनवरी 2023 को पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। इस बीच पति ने कई बार फोन कर उसे गालियां दी और बीते चार फरवरी को मोबाइल पर ही मैसेज कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed