फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hunkkaabaar sanchaalak samet teen ke khilaaph mukadama

हुंक्काबार संचालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Mon, 18 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
hunkkaabaar sanchaalak samet teen ke khilaaph mukadama
आजमगढ़। प्रतिबंध के बावजूद जिले में संचालित हो रहे एक हुक्काबार को पुलिस ने रविवार की शाम छापा मारकर पकड़ा था। रेस्टोरेंट के नाम पर संचालित इस हुक्काबार में छापेमारी के दौरान 25 युवक व 4 युवतियां मिली थी। वहीं संचालक फरार हो गया था। पुलिस ने इस हुक्काबार के संचालन के मामले में दो संचालकों के साथ ही मकान मालिक व कुछ अज्ञात को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पकड़े गए युवकों का 151 में चालान करने के साथ ही युवतियों को परिजनों को बुला कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हुक्काबार का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी जिले में चोरी छिपे इसका संचालक किया जा रहा है। दो-तीन माह पूर्व शहर के बिलरिया की चुंगी व हर्रा की चुंगी क्षेत्र में एक-एक हुक्काबार पकड़े गए थे। वहीं रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर सीओ सिटी राजेश तिवारी के नेतृत्व में शहर कोतवाली और सिधारी थाना पुलिस ने सरफुद्दीनपुर मुहल्ला स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने एक मकान में संचालित हुक्का बार को पकड़ा था। रेस्टोरेंट के नाम पर यहां हुक्काबार संचालित होता पाया गया। 25 युवक व 4 युवतियां यहां पकड़ी गई थी। युवकों का तो पुलिस ने 151 में चालान कर दिया लेकिन चारों युवतियों को परिजनों को बुला कर उनके हवाले कर दिया गया। सीओ सिटी राजेश तिवारी ने बताया कि हुक्काबार का संचालक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी राघवेंद सिंह उर्फ बंटी सिंह व रितेश सिंह द्वारा किया जा रहा था। इन दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा सिधारी थाने में दर्ज किया गया है। इसके अलावा मकान मालिक अजय कुमार विश्वकर्मा व कुछ अन्य अज्ञात को भी इसमें नामजद किया गया है। सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed