फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hundreds of villages lost electricity for three days due to technical fault

तकनीकी खराबी से तीन दिनों से सैकड़ों गांव की बिजली गुल

Sun, 22 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of villages lost electricity for three days due to technical fault
मेजवां। फूलपुर उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर तकनीक खराबी के चलते शुक्रवार को जल गया। इससे ईस्ट और साउथ फीडर की आपूर्ति ठप हो गई है। दोनों फीडरों से जुड़े सौ से ज्यादा गांवों की बिजली गुल है। तीन दिन बाद भी इनकी मरम्मत का काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

फूलपुर के पुराना सब स्टेशन पर 10 एमबीए ट्रांसफार्मर से दो फीडरों को जोड़ा गया है। इससे टेऊंगा, बरौली, जगदीशपुर, फूलपुर देहात सहित सौ से ज्यादा गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पिछले दिनों बारिश के चलते ट्रांसफार्मर में पानी में डूब गया और जल गया। विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने तीन दिनों तक उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद उपकेंद्र पर रखे आठ एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को लगाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया लेकिन वह भी नमी के चलते कामयाब नहीं हो पाया। पुराने ट्रांसफार्मर में तेल भी कम है। इस संबंध में अवर अभियंता निखिल शेखर ने बताया कि दूसरे ट्रांसफार्मर में तेल डालकर उसे गर्म किया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed