फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hundreds of banned cattle corpses found in the canal, resentment

नहर में बहती मिली सैकड़ों प्रतिबंधित मवेशी की लाशें, आक्रोश

Tue, 04 Aug 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of banned cattle corpses found in the canal, resentment
मेंहनगर। प्रतिबंधित मवेशियों को काटे जाने पर शासन ने रोक लगा रखी है। इसके बाद भी सैकड़ों प्रतिबंधित मवेशियों को काटकर शारदा सहायक खंड 23 नहर में बहा दिया गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासनिक अमले के साथ ही भाजपा नेता को दी। भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और एसपी को फोन पर जानकारी देने के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी सूचना भेज दी। घंटों बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और पानी का बहाव रोक कर जेसीबी से शवों का निकाल कर डिस्पोज कराया।
विज्ञापन

मेंहनगर-गोसाई की बाजार मार्ग स्थित करांट चट्टी के पास शारदा सहायक खंड 23 नहर ठेकमा रजवाहा में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में कटे प्रतिबंधित मवेशियों को बहते देखा। वहीं मांस की दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दिया लेकिन घंटे भर बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इस पर भाजपा के पूर्व जिलामंत्री अरविंद सिंह को घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पूर्व जिलामंत्री भाजपा तत्काल मौके पर पहुंच गये और मौका मुआयना करने के बाद एसपी त्रिवेणी सिंह को फोन पर पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही सीएम पोर्टल पर भी प्रकरण को डाल दिया। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला हरकत में आया। एसडीएम, सीओ के साथ ही एसओ मौके पर पहुंच गए और नहर के पानी का बहाव रोकवा कर जेसीबी की मदद से प्रतिबंधित मवेशियों को निकलवा कर डिस्पोज कराने की कवायद में जुट गए। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब प्रतिबंधित मवेशियों के काटे जाने पर रोक है तो ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में मवेशी कहां काटे गए। वहीं एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed