फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Huge irregularities in funeral sites built in the district, investigation started

जिले में बनाए गए अत्येष्टि स्थलों में भारी अनियमितता, जांच शुरू

Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Huge irregularities in funeral sites built in the district, investigation started
जिले में बनाए गए अत्येष्टि स्थलों में भारी गड़बड़ी, जांच शुरू
विज्ञापन

- ग्रामीणों को राहत देने को बनाए गए थे अंत्येष्टि स्थल
- दोषी मिलने पर होगी एफआईआर, होगी रिकवरी भी
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों में अधूरे अंत्येष्टि स्थलों की जांच के लिए सीडीओ ने कई अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया है। वित्तीय वर्ष 2020--21 व 2021-22 में चतुर्थ राज्य वित्त व चौदहवें वित्त आयोग से खर्च की धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यो का सत्यापन कराने के लिए टीमें गठित की हैं और इनसे शीघ्र रिपोर्ट तलब की है।
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी ब्लॉकों के बीडीओ, सहायक पंचायत अधिकारी, अवर अभियंता ग्राम्य विकास को अंत्येष्टि स्थल की जांच के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में 11 व वर्ष 2020-21 में दस अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में कुल 11 अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए शासन से कुल 267.96 लाख रुपये आवंटित हुए थे। जिसमें 267.16 लाख रुपये खर्च कर निर्माण पूरा किया गया। वहीं वर्ष 2020-21 में जिले में दस अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया। निर्माण के लिए कुल 243.60 लाख रुपये आवंटित किए गए। जिसमें 114.21 लाख रुपये खर्च किए गए। अभी तक मात्र दो अंत्येष्टि स्थालों का निर्माण हो सका। बाकी के आठ अभी अर्द्घ निर्मित हैं।
विज्ञापन

------------------
अंत्येष्टि स्थलों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें बारी अनियमितता सामने आ सकती है। जांच रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ एफआईआर समेत रिकवरी भी कराई जाएगी। -आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed