{"_id":"a48faaee266476ab80f8ef078b91b4e8","slug":"how-files-are-pi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों में कैसे हो गई गड़बड़ी... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों में कैसे हो गई गड़बड़ी...
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को निजामाबाद तहसील के कई विभागों का निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौैरान खामियां मिलने पर विभिन्न विभागों के लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम ने फाइलों के रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर एसडीएम कार्यालय के माल बाबू ओम प्रकाश और तहसील के मालबाबू प्रवीण राय से स्पष्टीकरण मांगा।
आपूर्ति विभाग की फाइलों में खाद्यानों के उठान का वितरण सही तरीके से अंकित नहीं किया गया है। नजारत विभाग के लिपिक से भी स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि रजिस्टर में सही तरीके से नाम दर्जकर तहसील को उपलब्ध कराएं। संग्रह विभाग में डीएम ने बालचंद और संग्रह अमीन कमलाकांत से स्पष्टीकरण मांगा।
एसडीएम कक्ष में वकीलों ने लंबे समय से रह रहे लेखपालों, कानूनगो और एसडीएम निजामाबाद आरजी सिंह का तबादला किए जाने की मांग की।
डीएम ने चक मजनू के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में जननी सुरक्षा का लाभ न दिए जाने की शिकायत पर प्रभारी डा. संजय कुमार और संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और आंगनबाड़ी की सीडीपीओ के गैरहाजिर रहने पर वेतन रोके जाने का आदेश दिया गया।