फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   House in Baghwa merges in Ghagra

बगहवा में मकान घाघरा में विलीन

Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
House in Baghwa merges in Ghagra
लाटघाट। घाघरा का जलस्तर तो नीचे आ रहा है लेकिन रुक-रुक कर कटान जारी है। कटान की गति कम जरूर हुई है। इससे देवारावासियों ने राहत की सांस ली है। हगहवा में मंगरू यादव का आशियाना घाघरा में विलीन हो गया है। वहीं, देवाराखास राजा का जूनियर हाईस्कूल पूरी तरीके से घाघरा में समाने को आतुर है।
विज्ञापन

महाराजगंज ब्लॉक के अराजी सेमरी, हरैया ब्लाक के अचल नगर, देवारा खास राजा, साधु का पुरवा, झगरहवा, बासु का पुरा में आबादी की जमीन के साथ-साथ घाघरा नदी खेती योग्य जमीन काट रही है। गन्ना की फसल भी कट रही है। इससे किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। बगहवा गांव में कुल 68 परिवार निवास करते हैं। इसमें 12 लोगों का मकान घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर है। मंगरु यादव का मकान कट कर घाघरा नदी में विलीन हो गया। जूनियर विद्यालय देवाराखास राजा घाघरा नदी में विलीन होने की कगार पर है। साधु के पुरा में 75 परिवार निवास करते हैं। इसमें 14 लोगों का मकान घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर है। झगरहवा में 50 लोगों का परिवार निवास करता है। इसमें 10 लोगों का मकान घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर है। बासु का पुरा में 16 परिवार रहते हैं। इसमें आठ लोगों का मकान घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर है। घाघरा नदी जलस्तर के घटने के साथ ही तमाम दुश्वारियों को छोड़ गई है। जगह-जगह पानी के सड़ने से संक्रामक बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। उधर, बाढ़ चौकियों पर दवा का अभाव है। इससे इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed