फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   House caught fire due to short circuit, innocent child burnt to death

Azamgarh News: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, झुलस कर मासूम की मौत

Sat, 13 Jan 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, innocent child burnt to death
नगर पंचायत के इस्लामपुरा मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार की शाम तीन बजे शार्ट सर्किट से ऊपरी तल स्थित कमरे में आग लग गई। उक्त कमरे में पांच वर्षीय मासूम सो रही थी, जब तक लोगों को जानकारी होती और आग पर काबू पाया जाता, तब तक मासूम की झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के इस्लामपुर मुहल्ला निवासी खलील अहमद का दो तल्ला मकान है। शुक्रवार को दिन में परिवार के सभी सदस्य निचले तल पर मौजूद थे। ऊपरी तल पर स्थित कमरे में खलील की पांच वर्षीय पोती हेरा पुत्री तारिक सो रही थी। तीन बजे के लगभग अचानक से शार्ट सर्किट के चलते ऊपरी तल के कमरे में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई आसपास नहीं पहुंच पा रहा था। इस बीच सूचना पर नगर पंचायत का टैंकर पहुंचने पर उसकी मदद से लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मासूम हेरा की झुलस कर मौत हो चुकी थी। मासूम की जलकर मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता तारिक बीएसएफ में जवान है और इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed