फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hot winds blew at a speed of 18 km per hour

Azamgarh News: 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew at a speed of 18 km per hour
आजमगढ़। जनपद में इन दिनों गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। 18 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं दिनभर चलती रहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अप्रैल के औसत तापमान से डेढ़ डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप से लोगों का जीना मुहाल हो गया। धूप सुइयों की तरह चुभ रही थी। 18 किमी के रफ्तार से चल रहीं गर्म हवा से लोगों के चेहरे झुलस से गए। हवा की रफ्तार तीव्र होने के कारण सफर करना मुश्किल रहा। सड़कों पर तेज हवाओं के साथ धूल के गुबार लोगों को बेहाल कर रहे थे। बिना हेलमेट, गमछा के सफर करने वाले राहगीरों को परेशानी हुई। दोपहर 12 से दो बजे तक विभिन्न मार्गाें पर सन्नाटा रहा। यहां इक्का-दुक्का लोग सफर करते हुए दिखे। शाम होते ही उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

अभी 26 तक बढ़ेगा तापमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी 26 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहालग के सीजन में भी दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
आजमगढ़। गर्मी का आलम यह है कि शहर की सड़कों पर दोपहर पैदल या दो पहिया वाहनों से चलना मुश्किल हो गया है। सहालग का सीजन चल रहा है। इसके बाद भी दोपहर के समय सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दुकानों पर ग्राहक नहीं नजर आ रहे हैं।

पानी का सहारा लेते नजर आए लोग
आजमगढ़। गर्मी में न तो घर में चैन मिल रहा है और ना ही बाहर। जिनके पास साधन हैं, वे बिजली उपकरणों के सहारे शरीर को गर्मी से निजात दिला रहे हैं। लेकिन, जिनके पास साधन नहीं है वे नदियों और सरोवरों के जल से खुद को गर्मी से निजात दिलाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed