फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hot air slaps increased the difficulties

Azamgarh News: गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hot air slaps increased the difficulties
एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी 27-29 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। गर्मी का हाल यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़े लगातार मुश्किलें बढ़ाए हैं। दिन और रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। रविवार सुबह 10 बजते ही दोपहर जैसा एहसास होने लगा। प्रचंड गर्मी से न दिन में राहत है और न रात में चैन। कूलर और पंखे बेअसर हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं का चलना शुरू हो गया और शाम छह बजे तक लू सताती रही। एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी 27-29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है। धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है। लू की मार से जनजीवन बेहाल होने लगा है। वहीं लोगों को प्यास अधिक लग रही है। तेज धूप के कारण लोग बाहर जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे है। महिलाएं घर से बाहर निकलते समय मुंह पर डुपट्टा बांधकर ही घर से निकल रही है। वहीं पुरुष वर्ग भी मुंह पर गमछा बांधे हुए बाहर से निकल रहे है। हालांकि दोपहर तक बाजार पूरी तरह सन्नाटा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed