फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hostel facility became online, applications

Azamgarh News: हॉस्टल की सुविधा हुई ऑनलाइन, नहीं हो रहे आवेदन

Wed, 13 Mar 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hostel facility became online, applications
आजमगढ़। शासन की ओर से खिलाड़ियों को हॉस्टल सुविधा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दी गई है। लेकिन आवेदन नहीं आ रहे हैं। बुधवार को इसका असर वॉस्केटबाल के ट्रायल पर देखने को मिला। इस ट्रायल में मात्र एक से दो खिलाड़ी चयन के लिए पहुंचे। जिसका परिणाम रहा कि चयन व ट्रायल को 20 और 21 मार्च के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


वॉस्केटबाल सहित छह से सात खेलों का ट्रायल होता है। बुधवार को नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉस्केटबाल का ट्रायल था। इस ट्रायल में मात्र एक या दो खिलाड़ी ही पहुंच सके। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी की मानें तो शासन की ओर से हाॅस्टल के चयन के लिए खिलाड़ियों के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। खिलाड़ियों को ऑॅनलाइन आवेदन करना है, इसके बाद उसका शुल्क कोषागार में जमा करना होता है। ज्यादातर खिलाड़ी ग्रामीण इलाकों से आते हैं जिसके कारण उन्हें आनलाइन में विशेष जानकारी नहीं है। जिससे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं वर्तमान में मार्च का महीना चल रहा है जिसके कारण उन्हें कोषागार में शुल्क जमा करने में भी परेशानी हो रही है। जिसके कारण आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी कम हो गई है।
विज्ञापन


एकलव्य क्रीड़ा कोष से किसी खिलाड़ी को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि
आजमगढ़। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने के लिए शासन की ओर से एकलव्य क्रीड़ा कोष का गठन किया गया है। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस कोष से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। दो वर्ष से अधिक समय बाद भी जिले के एक भी खिलाड़ी को मदद नहीं मिल सकी है। जबकि इस योजना के तहत शासन की ओर से खिलाड़ियों को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों के खिलाड़ी ले सकते हैं योजना का लाभ
आजमगढ़। एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के माध्यम से हॉकी, क्रिकेट, बुशु, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉलीबाल, एथलेटिक्स, पेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, पापर लिफ्टिंग, ताइक्वाडो, कुश्ती, तलवारबाजी, नेटबाल, जूडो, खो-खो, तैराकी, बास्केटबाल, कराटे, लॉन टेनिस, बाक्सिंग आदि खिलाड़ियों को सहायता प्रदान की जा सकती है।

आज पूरे प्रदेश में एक साथ वॉस्केटबाल का ट्रायल आयोजित था। जनपद में एक या दो खिलाड़ी ही ट्रायल में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जिसे देखते हुए ट्रायल को 20 व 21 मार्च के लिए टाल दिया गया है। एकलव्य क्रीड़ा कोष का लाभ किसी खिलाड़ी को प्रदान नहीं किया गया है। - एके पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed