{"_id":"5f5facec8ebc3e5aa644961c","slug":"homeless-people-from-the-clutches-under-the-open-sky-azamgarh-news-vns5472813132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की कटान से बेघर हुए लोग खुले आसमां के नीचे गुजार रहे जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की कटान से बेघर हुए लोग खुले आसमां के नीचे गुजार रहे जीवन
विज्ञापन
सगड़ी के देवारा खास राजा बगहवा में घाघरा की कटान रोकने के लिए बंबू क्रेट डालते मजदूर।
- फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी देवारावासियों को घर से बेघर करने के बाद अब काफी नीचे आ गई है। कटान के कारण विस्थापित हुए बहुत से परिवार खुले आसमां के नीचे जीवन गुजारने को विवश हैं। नदी अभी भी सेमरी, देवारा खास राजा आदि गांवों में कटान कर रही है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा की कटान जारी है। घाघरा नदी का कटान दिन-ब-दिन बढता जा रहा है। दर्जनों किसानों की खेती घाघरा में समाती जा रही है। घाघरा नदी की कटान से देवारा खास राजा के बगहवा जूनियर हाई स्कूल का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है। घाघरा की कटान से राम सिंगार यादव, राजकुमार, मंगरु यादव, विजय, अशोक का घर कभी भी घाघरा में समा सकता है। घाघरा की कटान से महाराजगंज ब्लॉक के सेमरी में किसानों के कृषि योग्य भूमि नदी में समा रही है। हरैया ब्लाक के अचल नगर में किसानों की जमीन नदी में समा रही है। देवारा खास राजा में कटान हो रही है। गांगेपुर में धान की फसल नदी में समा रही है। कटान रोकने के लिए बंबू क्रेट सिंचाई विभाग लगाकर घाघरा नदी को रोकने का प्रयास कर रही है। किसानों का कहना है कि जब नदी घट गई तो सिंचाई विभाग अनावश्यक पैसा फूंक रहा है। घाघरा की कटान से बेघर हुए लोग अभी भी खुले आसमान व दूसरे के घर जीवन व्यतीत कर रहे हैं । पंचायत भवन, सड़क व स्कूल में टिके हुए हैं।
अधिकारियों को समस्या से विस्थापितों ने कराया अवगत
लाटघाट। देवारा खास राजा के विस्थापित हुए ग्रामीणों ने सोमवार को सगड़ी तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। विस्थापितों ने कहा कि हमें अभी तक जमीन का आवंटन नहीं हुआ है। इस मौके पर महेंद्र, जगधर, लालधर, लाल बहादुर, तीर्थराज आदि उपस्थित रहे। तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विस्थापितों को आवासीय पट्टा आवंटित कर दिया जाएगा।- घाघरा नदी की कटान से मुरारी का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, भीमली का पूरा मूसई का पूरा व बगहवा के अब तक 75 परिवार विस्थापित हो चुके हैं। जिनकी जमीन आवंटन के लिए लेखपाल ने पत्रावली तैयार कर ली है।
विज्ञापन
त्रिलोकी का पुरवा और रामसिंगार का पुरवा पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल
लाटघाट। सपा नेता एवं समाजसेवी संदीप पटेल के नेतृत्व में सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल देवारा खास राजा के ग्राम त्रिलोकी का पुरवा व राम सिंगार का पुरवा में कटान का दौरा किया। वहां पर किसानों से हालचाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पाई है। लगभग 80 से 90 घर नदी की धारा में विलीन हो चुके हैं। पूर्व प्रमुख हरैया चंद्रशेखर यादव ने कहा कि हम सभी लोग किसानों के साथ है। संदीप पटेल ने कहा कि लगातार तीसरी बार किसान कटे हैं। अभी तक प्रशासन से किसानों को कोई मदद नहीं मिली। बैंक द्वारा केसीसी की नोटिस लोगों को मिल रही है। हम शासन से मांग करते हैं कि किसानों का केसीसी ऋण माफ किया जाए।

सगड़ी के देवारा खास राजा बगहवा में हो रही घाघरा की कटान।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के देवारा खास राजा बगहवा में घाघरा की कटान से प्रभावित लोग अपने घर को तोड़ते।- फोटो : AZAMGARH