फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Home guard injured after being hit by vehicle, kept writhing on the road for hours, doctors declared him dead

आजमगढ़: घंटों सड़क पर तड़पता रहा वाहन के धक्के से घायल होमगार्ड, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Thu, 26 Oct 2023 11:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 26 Oct 2023 11:41 AM IST
सार

होमगार्ड में तैनात राकेश सिंह की बुधवार की रात निहोरगंज में रात के समय ड्यूटी लगी थी। चार बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कलीचाबाद गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Home guard injured after being hit by vehicle, kept writhing on the road for hours, doctors declared him dead
आजमगढ़: घंटों सड़क पर तड़पता रहा वाहन के धक्के से घायल होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव निवासी राकेश सिंह की निहोरगंज में नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में वह ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहे थे कि कलीचाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी न्यूज: देवर की शादी रुकवाने पुलिस के पास पहुंची भाभी, किए ऐसे खुलासे सुनकर दंग रह गई पुलिस!
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि होमगार्ड में तैनात राकेश सिंह की बुधवार की रात निहोरगंज में रात के समय ड्यूटी लगी थी। चार बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कलीचाबाद गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर पहुंचने में देरी होने पर परिजन उन्हें तलाश करते हुए पहले देवगांव कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस को लेकर वह उन्हें तलाश करते हुए देवगांव मेहनाजपुर रोड पर कलीचाबाद के पास पहुंचे तो वह मोटरसाइकिल से गिरे पड़े थे। आनन फानन में उन्हें सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed