फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holika was lit at 1974 places in Shubh Muhurta

शुभ मुहूर्त पर जनपद में 1974 स्थानों पर जली होलिका

Thu, 17 Mar 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Holika was lit at 1974 places in Shubh Muhurta
शहर के सदावर्ती में जलती होलिका। - फोटो : AZAMGARH
जिले में बृहस्पतिवार की आधी रात 12.57 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में 1974 जगहों पर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान विवादित होलिका दहन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन

माहात्म्य के अनुसार सबसे पहले होलिका स्थल पर पूजा की गई। इसके बाद होलिका जलाई गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने सरसों का उबटन लगाया था और उससे निकले मैल को होलिका में जलाया। जिले में कुल 1974 स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फाग गीतों और जोगीरा का गायन किया। जनपद में 13 स्थानों पर होलिका का जुलूस भी निकाला गया। बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में 64, सिधारी में 86, रानी की सराय में 22, कंधरापुर में 88, मुबारकपुर में 87, जहानागंज में 84, निजामाबाद में 47, गंभीरपुर में 27, देवगांव में 128, मेहनाजपुर में 72, बरदह में 25, मेंहनगर में 115, तरवां में 60, जीयनपुर में 151, महराजगंज में 101, बिलरियागंज में 34, रौनापार में 66, अतरौलिया में 40, अहरौला में 91, कप्तानगंज में 62, फूलपुर में 133, पवई में 132, सरायमीर में 65 और दीदारगंज में 116 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। वहीं कंधरापुर, सरायमीर, फूलपुर, महराजगंज, अहरौला, बिलरियागंज, गंभीरपुर और मुबारकपुर में एक-एक के अलावा नगर कोतवाली और पवई में दो-दो स्थानों पर रंग जुलूस निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। जिन स्थानों पर पूर्व में होलिका दहन के दौरान मारपीट की घटनाएं हुई थी उन स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed